10 जून 2017 - 19:04
बिकाऊ मुफ़्ती का नया फ़त्वाः सऊदी अरब के स्वीकृति के बिना रोज़ा सही नहीं!!!!!

सऊदी के दरबारी मुल्ला जमआन अलज़ब ने अजीब फतवा देते हुए कहा है कि क़तर वासियों का इस साल का रौज़ा बातिल है। उन्हें कोई सवाब नहीं मिलेगा क्योंकि उन्होंने सऊदी अरब को पीठ दिखाई है और उनके आदेशों की अवहेलना की है

अबनाः प्राप्त जानकारी के अनुसार सऊदी के दरबारी मुल्ला जमआन अलज़ब ने अजीब फतवा देते हुए कहा है कि क़तर वासियों का इस साल का रौज़ा बातिल है। उन्हें कोई सवाब नहीं मिलेगा क्योंकि उन्होंने सऊदी अरब को पीठ दिखाई है और उनके आदेशों की अवहेलना की है। इस मुफ़्ती के अनुसार जब तक क़तर के नागरिक आले सऊद से माफ़ी न मांग लें और आले सऊद उन्हें माफ़ न कर दें क़तर वासियों के रोज़े व्यर्थ रहेंगे । सऊदी मुफ़्ती ने कहा कि अगर क़तर वासी चाहते हैं कि उनके रोज़े व्यर्थ न जाएँ तो उन्हें सऊदी अरब से माफ़ी मांगना होगी। आले सऊद रहम दिल हैं वह उन्हें माफ़ कर देंगे लेकिन इस के लिए क़तर को लिखित में देना होगा और भविष्य में आतंकियों की सहायता बंद करना होगी वर्ना उनके लिए बहुत दर्दनाक अज़ाब है।